वजन कम करना है तो खाएं कंटोला की सब्जी, और भी कई बीमारियों से बचेंगे

वजन कम करना है तो खाएं कंटोला की सब्जी, और भी कई बीमारियों से बचेंगे

सेहतराग टीम

आज के समय में मोटापा अधिकतर लोगों को परेशान कर रहा है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह का उपाय अपनाते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी वो पतले और फिट नहीं हो पाते हैं। इसका मुख्य कारण जीवन शैली में बदलाव है। खासकर इंटरनेट की दुनिया में लोग मोबाइल और लैपटॉप से घंटों चिपके रहते हैं। इसके चलते लोग देर रात तक जगे रहते हैं और अगले दिन देर तक सोते हैं। इससे व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इस खराब दिनचर्या से कई प्रकार की बीमारियां जन्म लेती हैं। इनमें एक बीमारी मोटापा की है। इस बीमारी से हर तीसरा व्यक्ति जूझ रहा है। इसके लिए खानपान और दिनचर्या में विशेष सुधार की जरूरत पड़ती है। साथ ही रोजाना कसरत भी जरूर करें। इससे एक्सट्रा फैट बर्न होता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं अथवा कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कंटोला को शामिल कर सकते हैं। अगर आपको इस सब्जी के बारे में नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

पढ़ें- चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने मे आज भी खास माने जाते हैं ये घरेलू उपाय

कंटोला

कंटोला एक सब्जी है, जिसका सेवन कर मोटापे को नियंत्रित किया जा सकता है। आयुर्वेद में इसे औषधि माना जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो न केवल बढ़ते वजन, बल्कि कई अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद होती है। डॉक्टर भी सेहतमंद रहने के लिए कंटोला सेवन करने की सलाह देते हैं। कंटोला की सब्जी बरसात के दिनों में ज्यादा उपजती है। इन दिनों बाजार में कंटोला आसानी से मिल जाते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन, मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं।

वजन कम करने में फायदेमंद

विशेषज्ञों की मानें तो कंटोला में कैलोरीज नहीं होती है। इसके सेवन से कैलोरीज गिनती अथवा गेन की चिंता नहीं होती है। साथ ही सेवन करने से बार-बार खाने की समस्या से भी निजात मिलता है। इसकी सब्जी बनाकर सेवन किया जा सकता है। कई लोग कंटोला का जूस बनाकर पीते हैं। इसके लिए डॉक्टर सलाह अवश्य लें। आप चाहे तो कंटोला को रोस्ट कर स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-

रोजाना खाना खाने के बाद मसालों से बनी ये चाय पीने से कम होगा वजन

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।